Connect with us

Faridabad NCR

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दो मर्सिडीज वॉल्वो बसो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 19 मार्च। बल्लभगढ़ हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने वीरवार को आईएसबीटी सेक्टर 17 चंडीगढ़ से दो मर्सिडीज वॉल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इनमें से एक वॉल्वो चंडीगढ़ से बल्लभगढ़/फरीदाबाद जबकि दूसरी चंडीगढ़ से दिल्ली तक के रूट पर चलेगी। इस शुभ अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा सहित परिवहन विभाग चण्डीगढ मुख्यालय के अधिकारी, चण्डीगढ बस स्टैंड परिसर के अधिकारी तथा कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा रोड़वेज के बेड़े में 18 वॉल्वो शामिल की गई है।उन्होंने आगे बताया कि जरूरत के मुताबिक़ जल्द हरियाणा रोङवेज में वॉल्वो के बेड़े को बढ़ाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा विभाग के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की मेहनत से रोडवेज की भारत वर्ष के यात्रियों में एक अलग पहचान है।
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ मेरा विधानसभा है, इसलिए वॉल्वो नही चलाई बल्कि यह हरियाणा और एनसीआर का सबसे बड़ा और जाना माना ट्रांसपोर्ट क्षेत्र भी है। इस इलाके की पूरे देश में उद्योगिक नगरी और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में विशेष पहचान है। औद्योगिक नगर के लिहाजा से वॉल्वो बस को चण्डीगढ से बल्लभगढ़ तक चलाया जा रहा है।
विधायक नीरज शर्मा ने चण्डीगढ से बल्लभगढ़ तक वाल्वों बस चलाने पर सरकार और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। उन्होंने  कहा कि बल्लभगढ़ में एक ही जगह है जहां पर मेट्रो, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन साथ-साथ है। इनके एक साथ होने से प्रतिदिन कई हजारों यात्रियों को इसका फायदा मिल रहा है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com