Connect with us

Faridabad NCR

चौधरी खुर्शीद अहमद ने वर्षों तक लोगों की खूब जनसेवा की : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : कांग्रेस के दिग्गज़ नेता पूर्व सांसद पूर्व मंत्री मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन के सातवें दिन भी नेताओं का खिराजे अकीदत पेश करने के लिए तांता लगा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, इनेलो महासचिव अभय चौटाला सहित कई मंत्री, विधायक खिराजे अकीदत पेश करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि चौधरी खुर्शीद अहमद ने वर्षों तक जनप्रतिनिधि बनकर जनता की सेवा की है, उनके जाने से राजनीति में बड़ी रिक्ती हुई है, जिसका भरा जाना मुश्किल लगता है। लेकिन ईश्वर की जो इच्छा होती है वो होता है, हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं, हमारी संवेदनाएं उनके साथ है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे विधायक व पूर्व मंत्री आफताब अहमद यहां की जनसेवा करते रहें ये ही उनकी दुआ है।
वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री पूर्व सांसद मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद का हरियाणा में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश में उनका बड़ा रुतबा रहा। 1962 से लेकर उनकी अंतिम सांस तक वो राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे। प्रदेश को उनकी कमी खलती रहेगी। हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार इस दुख से जल्द उभरे ऐसी हमारी दुआ है।
वहीं इनेलो के महासचिव व पूर्व नेता विपक्ष अभय चौटाला ने पूर्व मंत्री पूर्व सांसद मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि चौधरी खुर्शीद अहमद एक मझे हुए राजनेता के साथ साथ  एक बहुत संघर्ष शील आदमी थे जिन्होंने मेवात के लिए बड़ी बड़ी लड़ाईयां लड़ी और कैसे तालीम को मेवात में बढ़ावा मिले, शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने मेवात में बहुत सारे स्कूल, संस्थाएं उन्होंने बनवाई। मेवात आज भी उनका एहसानमंद है। उनके जाने से ना केवल उनके परिवार का बल्कि मेवात व हरियाणा का बड़ा नुकसान है, ईश्वर की मर्जी है जो आया है उसे जाना पड़ेगा लेकिन जाती बहुत सारी दुनिया है लेकिन कमी चौधरी खुर्शीद अहमद जैसे बहुत कम लोगों की ही खलती है।
इसके अलावा सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, विधायक संजय सिंह सोहना, विधायक व पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, विधायक राम कुमार गौतम, विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक राम पाल माजरा, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला, पूर्व विधायक रामबीर, जे पी नागर, ज्ञान चंद आहूजा, पूर्व मंत्री बलबीर  पाल शाह, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, हाजी गफ्फार कुरैशी, पूर्व विधायक नसीम अहमद, हाजी सुभान खान, नौक्षम चौधरी, राम सिंह चौधरी उप प्रधान एचएससीएफ, सुरेन्द्र प्रताप आर्य, नरेंद्र पटेल सहित हजारों लोग मौजूद थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com