Connect with us

Faridabad NCR

आयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सशक्त बनाने पर केन्द्रित : रेखा शर्मा

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 14 मार्च। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा आयोजित सभी राज्य महिला आयोगों (SWCs) के साथ दो दिवसीय फाउंडेशन-सह-इंटरैक्टिव बैठक आज राजहंस होटल, सूरजकुंड में संपन्न हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने किया। इस बैठक की अध्य्क्षता राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा की गयी। बैठक का उद्देश्य एनजीओस से आई प्रतिनिधियों को लीगल अवेयरनेस, स्पोर्टस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यालय स्थल पर उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर जागरूक करवाना है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा इस वर्ष का बजट महिलाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सशक्त बनाने पर केन्द्रित है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW), राज्य महिला आयोगों (SWCs) के साथ मिलकर प्रदेश में आयोग की कैपेसिटी बिल्ड-अप करना है। कैपेसिटी बिल्ड-अप में महिलाओं को जेंडर बेस्ड वायलेंस, पॉश एक्ट, पोक्सो एक्ट आदि से अवगत करना है।

एनसीडब्ल्यू चेयरपर्सन में हरियाणा राज्य महिला आयोग को बधाई देते हुए बताया कि एचएससीडब्ल्यू द्वारा 75 कार्यक्रम आयोजित करवाए गए जिनमें विभिन्न कार्यक्रम हैं। उन्होंने उम्मीद की कि इस वर्ष केसिस कम आएं और उनका निवारण अधिक से अधिक हो जिसके लिए पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि पर ज्यादा फोकस किया जायेगा। इन विषयों पर 12वी के छात्र-छात्रों को जागरूक करेंगे क्योंकि स्कूल के बच्चों के साथ यह क्राइम ज्यादा है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com