Connect with us

Faridabad NCR

मांगपत्र लेकर विधायक राजेश नागर से मिले निगम कर्मचारी

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : विधायक राजेश नागर ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण का हमें स्वागत करना चाहिए और शहरी गांवों को भी सैक्टरों में रह रहे लोगों जैसी सुविधाएं देने का प्रयास करना चाहिए। वह नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

संघ के सदस्यों ने आज विधायक राजेश नागर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए कौशल विकास रोजगार निगम को भंग किए जाने की मांग रखी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारे पहले के ही कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है, अब सरकार पूरी तरह से ठेकेदारी प्रथा को अमलीजामा पहनाने पर आमादा है। जिसका हम कड़ाई से विरोध करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और रोजगार निगम को भंग किए जाने की मांग की। उन्होंने 24 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के बाद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बावजूद उन्हें औजार नहीं दिए जाने की शिकायत भी की।

इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार सर्वकर्मचारियों के हित में निर्णय ले रही है। सभी विभागों के कर्मचारियों की भर्ती में एकरूपता लाने के लिए रोजगार निगम की स्थापना की गई है। इसके अच्छे नतीजे निकलकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि 24 गांवों को नगर निगम में शामिल करने का अर्थ है कि अब निगम का दायरा बढ़ गया है। निगम की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं तो संसाधन भी बढ़े हैं। आप लोगों की औजार न मिल पाने की समस्या को बहुत जल्द समाधान कर दिया जाएगा क्योंकि हम चाहते हैं कि इन गांवों में भी शहरों की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं प्राप्त हों। मैं इस बारे में जल्द ही निगम आयुक्त से बात करूंगा। नागर ने कहा कि आप लोग सरकार के निर्णयों को समझें और मैं भी आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाऊंगा।

इस मौके पर नानक चंद जिला सचिव, दिलीप गुरचरण खांडिया जिला प्रधान, सुदेश जैनवाल, दर्शन सोया शक्ति सिंह प्रधान, मनोज ग्रामीण प्रधान, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कुडिय़ा, राजकुमार, साजन खांड्या व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com