Connect with us

Faridabad NCR

डा. बलदेव अलावलपुर बने केंद्र एवं प्रदेश प्रायोजित कृषि योजना प्रकल्प के प्रदेश समन्वय

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. बलदेव अलावलपुर को केंद्र एवं प्रदेश प्रायोजित कृषि योजना प्रकल्प का प्रदेश समन्वय नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र श्योराण ने की है। अपनी नियुक्ति पर डा. बलदेव अलावलपुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण, मुख्यमंत्री के पूर्र्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी कत्र्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। डा. बलदेव अलावलपुर ने कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को पहुंचाएंगे ताकि वह सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की है, जिसका लाभ लेकर किसान उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे है, उन्हें न केवल अपनी फसलों का उचित मुआवजा मिल रहा है, बल्कि प्राकृतिक आपदा के दौरान फसलें नष्ट होने पर भी सरकार उन्हें मुआवजा दे रही है और किसान खुशहाली की ओर अग्रसर हो रहा है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com