Connect with us

Faridabad NCR

ENT देखभाल में बड़ी पहल: सर्वोदय हॉस्पिटल ने शुरू किया उन्नत वॉइस, एयरवे और स्वैलोइंग डिपार्टमेंट

Published

on

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 2 जुलाई। स्पेशलाइज़्ड ENT केयर को मज़बूत करने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर 8, फरीदाबाद ने वॉइस, एयरवे और स्वैलोइंग डिपार्टमेंट की शुरूआत की है। यह नया डिपार्टमेंट बोलने, सांस लेने और निगलने पर मुश्किल डालने वाली बीमारियों की जांच, उपचार और रिहैबिलिटेशन के लिए है। इस पहल का उद्देश्य स्पेशल केयर में व्याप्त बड़ी कमी को पूरा करना और इन समस्याओं का सामना कर रहे मरीज़ों की ज़िंदगी की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

भारत में वॉइस,और स्वैलोइंग डिसऑर्डर तेज गति से बढ़ती हुई प्रमुख हेल्थकेयर समस्या है। स्ट्रोक, सिर और गर्दन के कैंसर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, वोकल कॉर्ड पैरालिसिस और उम्र से जुड़ी बीमारियों से ठीक हो रहे मरीज़ों में ये ज्यादा देखने को मिलती हैं। ये बीमारियां किसी व्यक्ति की बोलने, खाने और आराम से सांस लेने की क्षमता पर व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं। सर्वोदय हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि लगभग 10 से 15% आबादी को किसी न किसी तरह की आवाज़, सांस की नली या निगलने की बीमारी होती है, फिर भी इस समस्या के लिए स्पेशलाइज्ड देखभाल की खासकर उत्तर भारत में काफ़ी कमी है।

स्पेशलाइज़्ड देखभाल की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए वॉइस, एयरवे और स्वैलोइंग डिपार्टमेंट बनाया गया है। यह निगलने में दिक्कत, वॉइस डिसऑर्डर, वोकल कॉर्ड पैरालिसिस, सांस लेने में दिक्कत और स्ट्रोक के बाद होने वाली दिक्कतों वाले मरीज़ों की जांच, इलाज और रिहैबिलिटेशन प्रदान करता है। डिपार्टमेंट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। यह वॉइस और एयरवे डिसऑर्डर के लिए इस क्षेत्र का इकलौता CO₂ लेज़र, वाइटलस्टिम थेरेपी, वीडियोफ्लोरोस्कोपी और FEES वाला सेंटर हैं। ये टूल्स डॉक्टरों को बीमारियों का सही पता लगाने और पर्सनलाइज़्ड इलाज देने में मदद करते हैं। डिपार्टमेंट लेरिंजियल रीइनर्वेशन सर्जरी जैसे एडवांस्ड प्रक्रिया भी करता है। सर्वोदय हॉस्पिटल उत्तर भारत का इकलौता सेंटर है जो वोकल कॉर्ड पैरालिसिस वाले मरीज़ों को यह स्पेशलाइज़्ड इलाज प्रदान करता है।

लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए _*सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के ENT विभाग के कंसलटेंट डॉ आकाश अग्रवाल ने कहा,*_ “आवाज़, निगलने और सांस की नली की बीमारियां जिंदगी पर बहुत बुरा असर डालती हैं फिर भी इन्हें अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। लगातार आवाज़ में बदलाव, निगलते समय खांसी आना या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस विशेष डिपार्टमेंट के ज़रिए हमारा उद्देश्य समय पर डायग्नोसिस, एडवांस इलाज और रिहैबिलिटेशन देना है, जिससे मरीज़ों को आराम से बात करने, खाने और सांस लेने में मदद मिल सके।”

सर्वोदय हॉस्पिटल के कॉक्लियर इंप्लांट & ENT डॉयरेक्टर डॉ रवि भाटिया ने कहा, “इस डिपार्टमेंट का लॉन्च होना स्पेशलाइज़्ड ENT केयर को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को मल्टीडिसिप्लिनरी एक्सपर्टीज़ के साथ मिलाकर हम आवाज़, सांस की नली और निगलने की जटिल बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ा इकोसिस्टम बना रहे हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर बहुत लंबे समय से ध्यान नहीं दिया गया है।”

सर्वोदय हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता ने कहा, “सर्वोदय में हमारा विज़न इनोवेशन और स्पेशलाइज़्ड चिकित्सीय सेवाओं के माध्यम से हेल्थकेयर में ज़रूरी कमियों को निरंतर पूरा करना है। वॉइस, एयरवे और स्वैलोइंग डिपार्टमेंट वर्ल्ड-क्लास सबस्पेशलिटी केयर को मरीज़ों को उपलब्ध कराने और सर्वोदय को उत्तर भारत में एडवांस्ड ENT केयर के लिए एक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के तौर पर स्थापित करने के हमारे समर्पण को दिखाता है।”

यह सेंटर मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच अपनाएगा। इसमें ENT स्पेशलिस्ट, स्पीच और लैंग्वेज थेरेपिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट और रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट एक साथ आएंगे ताकि मरीज़ों को पूरी और कोऑर्डिनेटेड देखभाल दी जा सके।

भविष्य में सर्वोदय हॉस्पिटल की योजना वॉयस, एयरवे और स्वॉलोइंग डिपार्टमेंट को पूरे उत्तर भारत के मरीज़ों के लिए एक सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की है।

हॉस्पिटल का उद्देश्य रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन, फेलोशिप प्रोग्राम और जागरूकता अभियान पर भी फोकस करना है ताकि इन अक्सर नज़रअंदाज़ की जाने वाली बीमारियों का जल्दी पता लगाने और समय पर इलाज को बढ़ावा दिया जा सके। इस लॉन्च के साथ सर्वोदय हॉस्पिटल ने कम्युनिटी को एडवांस्ड सबस्पेशलिटी देखभाल और मरीज़ केंद्रित हेल्थकेयर सेवा प्रदान करने के अपने समर्पण को और मज़बूत किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com