Connect with us

Faridabad NCR

निधि संग्रह अभियान रामत्व के साथ-साथ मानवता और भारतीयता का भाव कर रहा जागृत : गंगाशंकर मिश्र

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 22 फरवरी। धर्मकाज में समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन ही व्यवहारिकता का मूल मंत्र होता है। व्यवहार से सतकर्म और धर्म के जुडाव में निरंतरता प्रवाहित होती है। रामत्व के साथ-साथ मानवता और भारतीयता का भाव जागृत रहे इसी निमित्त श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। उपरोक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंगा शंकर मिश्रा जी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में वयक्त किए।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित बोहरा धर्मशाला बसेलवा कालोनी में निधि संग्रहण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बंधुओ के साथ-साथ भगिनों को भी निधि संग्रहण अभियान में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। मातृशक्ति का सहयोग सदैव उत्कृष्ठ रहा है। एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धा भाव से सभी अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार निधि संग्रह में अपना योगदान सुनिश्चित कर पुण्य के भागीदार बनें। वर्तमान के इस वैभवशाली क्षण के गवाह बनकर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बनकर दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

इस कार्यक्रम में  रेहड़ी- पटरी वालों ने बड़े उत्साह के साथ निधि समर्पण किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष राघव और मंचसंचालन प्रवीण चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, पंडित मुकेश शास्त्री, मनीष तोमर, हरिकिशन चौहान, कुलदीप सिंघल, सुभाष सोनी, कोमल पंडित, सूरजभान, बी एस राजपूत, मानवेन्द्र सिंह, सुनील आनंद और सुनील रावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अन्य कार्यक्रम में आदर्श नगर बल्लबगढ़ निवासी अर्जुन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 51000/- रु. का चेक समर्पण निधि के रूप में दिया। मलेरना खंड का निधि संग्रह अभियान भी पूर्ण हो गया है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com