Connect with us

Faridabad NCR

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 30 अक्टूबर। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कर्मचारियों ने आज केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2023 तक मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ली। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ‘भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ है।
कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और विश्वविद्यालय सतर्कता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. संदीप ग्रोवर की उपस्थिति में कुलसचिव डॉ. मेहा शर्मा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा संकाय सदस्य भी उपस्थित थे। यह प्रतिज्ञा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।
इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने कहा कि इस प्रतिज्ञा का उद्देश्य विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार से सख्ती से लड़ने की प्रतिबद्धता का समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश के विकास और प्रगति को प्रभावित करता है, जिसे खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे भ्रष्टाचार को चुनौती देना अपना कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी समझें। उन्होंने शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शिक्षा को एक उपकरण के रूप में उपयोग करें।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com