Connect with us

Faridabad NCR

आम आदमी पार्टी का जिला कार्यालय फरीदाबाद पर सामूहिक उपवास

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 7 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रव्यापी उपवास रखा गया। इस कड़ी में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की ओर से फरीदाबाद में जिला स्तरीय उपवास और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी सुमित अनेक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हरेंद्र भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही। भारत के राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी सिटिंग सीएम को चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया हो।पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने भारत के पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को अपने कब्जे में किया हुआ है। जल्द ही अरविंद केजरीवाल जनता के बीच होंगे। सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी उनसे डरी हुई है। भ्रष्टाचारी लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अब देश की जनता सतर्क हो गई है जो लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करेगी।
अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। देश के 25 राज्यों में अरविन्द केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी समर्थकों और जनता ने उपवास रखा है। बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश की जनता में आक्रोश है। प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ये बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलतफहमी है कि अरविंद केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे रखकर चुनाव जीत लेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मैदान में अरविंद केजरीवाल का सामना करें। एक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हजारों अरविंद केजरीवाल सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी “इंडिया” गठबंधन बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा। हरियाणा के बेटे को जेल में डालने का सबक देश और प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी। इस बार जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com