Connect with us

Faridabad NCR

नेहरू कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस अत्यंत हर्श एवं उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, पुस्तक प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी और जीवन को समृद्ध और संवेदनशील बनाने में पुस्तकों और पठन-ंउचयपाठन पर चर्चा मुख्य आकर्शण थे। राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की प्राचार्या डाॅ. सुनिधि इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में सुषोभित थी। साथ ही डाॅ. रितिका, डाॅ. अर्चना तथा डाॅ. सुशील वर्मा विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित थे। राश्ट्रीय पुस्तकालय दिवस भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के प्रणेता डा. एस.आर रंगानाथन की वर्शगांठ के अवसर पर मनाने की पुण्य प्रथा इस वर्श से आरम्भ की गई है।
इस अवसर पर मुख्य अथिति डाॅ. सुनिधि, विशिष्ट अथितियों तथा महाविद्यालय परिवार ने पौधा रोपण किया। पुस्तक प्रदर्शनी में 200 से अधिक नई पुस्तके प्रदर्शित की गई, इनमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा लिखी
गई पुस्तकें भी शामिल थी। लगभग 50 पोस्टरों द्वारा पुस्तकों, पुस्तकालयों तथा पुस्तकों की दुनिया के आकर्शण तथा महत्व के प्रेरक योगदान पर उक्तियां, विचार तथा उद्धरण कलात्मक रूप से प्रदर्शित किए गए जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहा।
मुख्य अथिति डाॅ. सुनिधि ने स्वरचित कविता के साथ कार्यक्रम में अपने हस्ताक्षर दर्ज किए। साथ ही डाॅ. नीर कंवल, डाॅ. अमृता श्री, डाॅ. दुर्गेश तथा श्रीमती पूनम ने भी अपनी पसंदीदा कविताएं सां-हजया की। महाविद्यालय के प्राचार्य, डाॅ. महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा भेजे बधाई संदेश में समस्त महाविद्यालय परिवार को पुस्तकों के संसार का अभिन्न अंग बन कर स्वयं और अपने साथियों के लिए परस्पर प्रगतिशील वातावरण बनाने पर बल दिया। सभी दर्शकों द्वारा समस्त पुस्तकालय विभाग की भरपूर प्रसंसा की गई।
श्रीमती वीना, डाॅ. उशा अरोडा, श्री अनुज कालिया, श्री हरि राम तथा श्री रविन्द्र ने दर्शकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अरूण लेखा ने समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से अथितियों का धन्यवाद
किया कर्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती तरूण अरोडा, डाॅ. सविता डूडेजा, डाॅ. प्रोमिला काजल, डाॅ. विजया श्रीधर, डाॅ. राजेन्द्र, डाॅ. भूपेन्द्र मल्होत्रा, डाॅ. शालिनी मल्होत्रा, डाॅ. शालिनी शर्मा, डाॅ. शशि तथा डाॅ. विशाल सिंह ने विशेष योगदान दिया है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com