Connect with us

Faridabad NCR

श्री सिद्धदाता आश्रम में तपोमूर्ति बाबा की पुण्यतिथि पर महामारी से मुक्ति की प्रार्थना

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम के संस्थापक स्वामी सुदर्शनाचार्य की पुण्यतिथि आज बड़ी ही सादगी के साथ मनाई गई। इसका आयोजन सोशल मीडिया के माध्यमों से दुनिया भर में देखा गया।
इस अवसर पर आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य ने अपने गुरु महाराज का पूजन अर्चन करते हुए दुनिया भर से महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की। उन्होंने यहां संस्थापक स्वामीजी की शिक्षाओं को याद करते हुए बताया कि वह मानव समाज के पक्ष में थे। वह बिना भेदभाव के सभी को परमात्मा की राह में लाने के लिए प्रयासरत रहते थे। उनके बताए हुए मार्ग सहज और सरल हैं, वहीं उनकी कृपाएं अनायास प्रदान करने वाली थीं। वह कहते थे कि इस दरबार से जुड़े रहना, कृपाएं मिलती रहेंगी। उन्होंने भक्तों को भगवान की सहज भक्ति का मार्ग बताया।
वैकुंठवासी गुरु महाराज ने वर्ष 1989 में यहां श्री सिद्धदाता आश्रम की स्थापना की। वहीं वर्ष 2007 में यहां श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम जनता को समर्पित किया। ऐसा माना जाता है कि यहां पर परिक्रमा लगाने भर से कृपाएं लोगों को प्राप्त होने लगती हैं। यहां पर जो जिस भाव से आता है, उसे उस भाव से भगवान की प्राप्ति होती है। स्वामीजी वैष्णव परंपरा में जगदगुरु प्रतिष्ठापित थे और यह स्थान हरियाणा एवं इंद्रप्रस्थ की पीठ के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। हालांकि आज यहां देश भर के साथ साथ दुनिया भर के करीब 27 देशों से भक्तों का आगमन होता है। परन्तु कोरोना काल में आश्रम प्रबंधन ने सभी को ऑनलाइन ही जुड़े रहने के लिए कहा है।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com