Connect with us

Faridabad NCR

राव राहुल यादव बने ओबीसी मोर्चा भाजपा सराय मंडल अध्यक्ष

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा सराय मंडल अध्यक्ष राव राहुल यादव को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि में राव राहुल यादव को बधाई देता हुं और कामना करता हुं की वो ओबीसी मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं को जोडक़र भाजपा को मजबूती प्रदान करेगें। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि राव राहुल यादव से ओबीसी मोर्र्र्र्र्र्र्चा को और मजबूती मिलेगी। राव राहुल यादव ने कहा कि में केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्ण पाल गुर्जर जी, भाई देवेंद्र चौधरी जी व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा जी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह जी का हार्दिक धन्यवाद करता हुं जिन्होनें एक छोटे से कार्यकर्ता को यह पद देकर मान सम्मन को बढ़ाया है। उन्होनें कहा कि मैं सदैव पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संलग्न रहूंगा। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानादारी व निष्ठा से निभाएंगें।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com