Connect with us

Chandigarh

रेड क्रॉस टीम पंचकुला ने हासिल किया सांत्वना पुरुस्कार

Published

on

Spread the love

Panchkula Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : राजकीय महाविद्यालय पंचकुला सेक्टर एक की 9 सदस्यों की यूथ रेड क्रॉस टीम ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किए गए स्टेट लेवल यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप में भाग लेकर सांत्वना पुरुस्कार हासिल किया। यह ट्रेनिंग कैंप हरिद्वार उत्तराखंड में अनंत प्रेम आश्रम में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। कैंप में यूथ रेड क्रॉस स्वयं सेवकों को स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और सी पी आर प्रशिक्षण साइबर क्राइम, हेल्थ एंड हाइजीन, आदि विषयों पर व्याख्यान दिए गए और छात्रों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियो को रेड क्रॉस का इतिहास की जानकारी दी गई तथा रक्त दान, और अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रतियोगिताएं तथा कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किए गए। यूथ रेड क्रॉस काउन्सलर डॉ राकेश पाठक ने लकी स्टार कंपटीशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैंप के दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। छात्रों को हरी की पौड़ी पर गंगा स्नान करने का भी मौका मिला। इस कैंप में रेड क्रॉस स्वयं सेवक नितेश यादव, यशन राय रतन, शुभम, मोनू शागू, रोहन कुमार, कृषण, कुणाल बक्शी तथा गोकुल ने भाग लिया और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य श्री यशपाल सिंह ने यूथ रेड क्रॉस टीम को स्टेट लेवल कैंप में भाग लेने पर शुभकामना दी।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com