Connect with us

Faridabad NCR

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी सभी कों शुभकामनाएं

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : आपको बतादें आज पुरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी राज्यों में जिला स्तर पर मनाया जा रहा है जिसमें डिजिटल तरिके से स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति कों सम्बोधित कर देश के नाम सन्देश दिया व महिला दिवस की शुभकामनायें दी। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने भी अपने विचार साँझा किये।

आज फ़रीदाबाद के सेक्टर 12 के हुडा कन्वेशन हॉल में भी जिला प्रशासन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नारी शक्ति कों शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता के अलावा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, अमित मान उपमंडल अधिकारी नागरिक व बीडीपीओ दीपिका शर्मा भी मौजूद रही।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने सभी मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए प्रणाम किया। विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने समाज में महिलाओं के समान अधिकार और सुरक्षा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का जो संकल्प लिया है उसे पुरा मोदी परिवार इस संकल्प कों निभाने के लिए प्रतिबद्ध है अडिग है। गोयल ने कहा की महिलाएं समाज की नींव होती हैं और हमें उनके समर्पण और क्षमता को पहचानना चाहिए ताकि हम सब मिलकर एक सामर्थ और समर्पित समाज की दिशा में आगे बढ़ नये भारत के निर्माण में भागीदार बन सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने इस अवसर पर कहा की ये मोदी-मनोहर युग है जिसमें सर्व वर्ग का विकास निश्चित है। गोयल ने लखपति दीदी योजना के बारे मे कहा की सभी उम्र की महिलाये कौशल प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर स्वयं के व्यवसाय के लिए सरकार से बिना ब्याज के लोन ले सकती है और पुरा भारत देखेगा जब तीन करोड़ दीदी लखपति बनेगी और प्रधानमंत्री मोदी का सपना पुरा होगा।

विपुल गोयल ने कहा की आज देश में ‘स्टैंडअप इंडिया’ के तहत 80 प्रतिशत से अधिक ऋण महिलाओं को दिए गए हैं, जबकि लगभग मुद्रा योजना के तहत 70 प्रतिशत ऋण महिलाओं को दिया गया है जिससे स्पष्ट संदेश है की सरकार देश में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हमारी बहनें और बेटियां आगे बढ़ सकें। गोयल ने कहा की आज भाजपा सरकार ने महिलाओं की वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्या को दूर करने के लिए देश में 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनवाये व महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ साथ सरकार ने 23 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खातों से महिलाओं को जोड़ा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और वंचित महिलाओं को 2 करोड़ से अधिक पक्के घर उपलब्ध कराये हैं।

आज कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने महिला शक्ति के बारे में कहा की भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी ही देश की प्राथमिकता है। विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस बात का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था नारी शक्ति का सम्मान करने मे देश की प्राचीन परंपरा है और हमेशा से ही भारत की देवियो ने देश में भक्ति आंदोलन से लेकर ज्ञान दर्शन तक समाज में सुधार और बदलाव को मजबूत आवाज दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com