Connect with us

Faridabad NCR

पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह कों भारत रत्न देकर किया हर गरीब और किसान का सपना पुरा : प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : आपको बतादें 23 दिसम्बर 1927 को उत्तर प्रदेश के मौजगरी गाँव के छोटे से परिवार में जन्मे चौo चरण सिंह भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक माने जाते है जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में किसान आंदोलनों से लेकर प्रधानमंत्री पद तक कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया व समाज के प्रति उनका योगदान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में हमेशा अहम रहा जिस कारण वर्षो से देश का कमेरा वर्ग कहे जाने वाला किसान और गरीबो के मसीहा के रूप में मानने वाले करोड़ो भारतीय उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते आ रहे थे ।

इसी वर्षो पुरानी करोड़ो लोगों की मांग कों पुरा करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चौधरी चरण सिंह कों भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की जिससे पुरे देश के किसानो और जाट समुदाय के लोगों में खुशी की लहर है और आज पुरे भारत में हर प्रदेश के हर जिले में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते नजर आ रहे है।

इसी कड़ी में आज प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने भी फ़रीदाबाद के सीही मण्डल सेक्टर 8 में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा की देश में अब तक की सरकारों में अगर कोई बड़े निर्णय लेने का काम करा है तो वो भाजपा सरकार ने किया है जिसके लिए वो प्रधानमंत्री का क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद करते है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा की 22 जनवरी का ऐतिहासिक दिन तो इतिहास में दर्ज हों गया ज़ब पूरी दुनिया ने अयोध्या में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो एक त्यौहार के रूप में जश्न मनाया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अभी कुछ समय बाद और बड़े निर्णय देश की जनता के हित में लेंगे। गोयल ने कहा की कश्मीर का जो हमारा हिस्सा गया हुआ है वो भी जल्द भारत के पास लोटेगा जिसके लिए वार्ड बंदी भी पूर्ण हों चुकी है तब देश ही नहीं दुनिया देखेगी ज़ब वहाँ भी 25 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरकार का हिस्सा होंगे।

इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने स्वo चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये व अपने सम्बोधन में चौधरी चरण सिंह कों गरीबो व किसानो का मसीहा बताया। गोयल ने कहा की चौधरी चरण सिंह ने अपना जीवन समर्पित भाव से गरीबो की सेवा करते हुए बिताया है और उनके त्याग और उनके संघर्ष की कहानी सबके लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है।

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा की जल्द ही चुनावी महापर्व का आगाज होगा और हम सबने संकल्प करना है की फिर 2024 में देश में हर तरफ कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी कों प्रधानमंत्री बनाना है जिसपर सभी ने तालियां बजाकर विपुल गोयल की बात का समर्थन किया। इस मौके पर गोयल ने सभी कार्यकर्ताओ से आह्वान किया की लोगों के पास हर बूथ पर जाकर सरकार की नीतियों से अवगत करवाना है और सरकार की योजनाओं से आखिरी पक्ति में बैठे व्यक्ति कों भी लाभान्वित करने का काम करना है तभी मोदी जी का सपना साकार होगा और सबका प्रयास सार्थक होगा जोकि स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह कों सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

इस मौके पर नवल किशोर गर्ग एडवोकेट, अजित नंबरदार, वजीर सिंह डागर, योगेंद्र तेवतिया राष्ट्रीय लोक दल, सुनील आनंद, संजय शाह, महेश शर्मा, शिव सिंह मलिक, उमराव चौधरी, उदयभान चौधरी, कृष्ण मालिक, सीमा भारद्वाज, राधिका गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com