Connect with us

Faridabad NCR

तिगांव विधानसभा क्षेत्र महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई घोषित

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : फरीदाबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्षा प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर की सहमति के उपरांत तिगांव महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर के सेक्टर-17 स्थित निवास पर पहुंची महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्री नागर ने नियुक्ति पत्र बांटते हुए सभी नवनियुक्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता से कार्य करेगी। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने बताया कि तिगांव महिला कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, कोषाध्यक्ष, सात सचिव नियुक्त किया गया है, जिनमें माया नागर को महिला कांग्रेस तिगांव विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सपना नागर, रजनी पाराशर, खुशबू ठाकुर, गीता सरदाना, आशा नागर को उपाध्यक्ष, मंजू सरदाना, प्रीति सरदाना, सरोज खटाना को महासचिव, सरोज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है तथा विशम्बरी नागर, संगम नागर, आशा रानी, दीपिका नागर, संतोष नागर, प्रियंका भारद्वाज, नसीमा शेख को सचिव नियुक्त किया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित नागर ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पार्टी की रीढ़ होता है और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अह्म भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश की मनोहर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, चाहे महंगाई का मुद्दा हो या किसानों का या फिर बेरोजगारी का, सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन में जाकर भाजपा का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर करेंगे ताकि आने वाले चुनावों में इस गूंगी बहरी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्षा प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ ने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है और जल्द ही फरीदाबाद की पांचों विधानसभाओं की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज जिन महिलाओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है, वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com