Connect with us

Faridabad NCR

हरियाणवी रसोई में पर्यटक हरियाणवी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 7 फरवरी 34 वेंं अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणवी रसोई में पर्यटक हरियाणवी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में विशाल कैटरर्स के नाम से मशहूर हरियाणवी रसोई लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। हरियाणवी रसोई पिछले 6 साल से सूरजकुंड मेले में अपनी स्टाल लगा रहे हैं और लोगों को अपने लजीज व्यंजनों से लुभा रहे हैं। रसोई के मालिक विशाल ने बताया कि हम कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर पर भी स्टाल लगाते हैं। इसके अलावा शादी पार्टियों का भी काम करते हैं। विशाल ने आईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्योतिसर कुरुक्षेत्र हरियाणा से डिप्लोमा किया है और उन्हें बचपनसे ही खाना बनाने का बहुत शौक था। जिसके चलते उन्होंने इस लाइन को कैरियर के रूप में चुना। गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी अपने व्यंजनों से लुभाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणवी रसोई के व्यंजनों की जमकर तारीफ भी की है। अपनी कारीगरी के लिए उन्हें कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से प्रशंसापत्र भी मिला है। हरियाणवी रसोई के मुख्य व्यंजन बाजरे की रोटी, सरसों का साग, लहसुन की चटनी, गुड़ की डली, मक्खन,खीर गुड़ का हलवा, देसी घी का चूरमा, देसी घी के बाजरे की खिचड़ी, कढ़ीचावल, लस्सी देसी घी का नमकीन दलिया है, जो से पर्यटकों को खूबलुभा रहा है।

ReplyForward
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com