Connect with us

Faridabad NCR

कुलपति ने किया दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शन का शुभारंभ

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustanabtak.com/Dinesh Bhardwaj : 29 जनवरी। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद की पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को नवीनतम और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन की पुस्तकों से परिचित करवाने के लिए 29 और 30 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में जाने-माने प्रकाशकों द्वारा पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया हैं। कुलपति ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विभिन्न विषयों में नवीनतम प्रकाशनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संकाय सदस्यों से पुस्तकालय के लिए गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की सिफारिश करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण विभागों के डीन और विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. पी.एन. बाजपेयी ने बताया कि इस तरह की पुस्तक प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से विश्वविद्यालय पुस्तकालय के मौजूदा संग्रह को समृद्ध करना है और संकाय सदस्यों को उनकी रुचि के क्षेत्र में नवीनतम प्रकाशनों के बारे में अपडेट करना है। प्रदर्शनी में मैकग्रा-हिल एजुकेशन, पियर्सन, प्रेंटिस हॉल ऑफ इंडिया, सेज, सीआरसी, टेलर एंड फ्रांसिस, वल्र्ड साइंटिफिक, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, न्यू एज, विली, स्प्रिंगर, सीबीएस, एस. चंद, ओश्रेली आदि प्रकाशकों द्वारा अपनी पुस्तकें प्रदर्शित की हैं। नरेंद्र बुक डिस्ट्रीब्यूटर, इंटरनेशनल बुक सेंटर, साई ग्लोबल, बिब्लियोएज, टेक्निकल ब्यूरो आदि द्वारा भी अपने नवीनतम संग्रह प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गये हैं।
प्रदर्शनी में 25 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों और पुस्तक वितरकों द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानविकी के विभिन्न विषयों में अपनी प्रकाशनों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में लगभग 10,000 पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com