Connect with us

Faridabad NCR

योग दुनिया को भारत द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार : सुखबीर मलेरना

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 21 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार 21 जून को सभी मंडलों में योग दिवस मनाया गया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना सभी मंडलों में पहुंचे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए योग दिवस की सौगात का लाभ उठा रहा है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता का स्त्रोत है और भारत के ऋषि मुनियों से योग के द्वारा अनेकों सिद्धी हासिल की है। आज फिर एक बार पूरा विश्व योग की ताकत को पहचानने लगा है और योग को जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग से मन, शरीर और आत्मा का मिलन होता है  और योग हमें एक प्रकार की ऊर्जा देता है, जो साधक को पूरी उम्र बीमारियों से बचाती है। पूरा विश्व 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मना रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है। योग के निरंतर अभ्यास से दिमाग और हृदय स्वस्थ रहता है। मन प्रफुल्लित और तंदरुस्त रहता है। इसलिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा ज़रूर बनाएं। योग दुनिया को भारत की ओर से दिया गया एक ऐसा अमूल्य उपहार है जो विश्व को भारत की संस्कृति के साक्षात दर्शन कराता हैं। सुखबीर मलेरना ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। योग करने से रोगों से लडऩे के लिए प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है जिससे रोगों से मुक्ति मिलती है। पिछले कुछ समय से कोरोना काल के चलते लोग तनाव भरी जिंदगी जीने लगे थे और उनमें डिप्रेशन जैसी बीमारियां घर करने लगी थी। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए योग सबसे बड़ी दवा है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडलों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में योग गुरू धर्मपाल रोहिल्ला, घनश्याम दास गोयल, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, प्रेरणा जैन, रश्मि गोयल, जिला महामंत्री राजू ठाकुर, जिला प्रमुख यशदत्त, ऋषिराज गुप्ता मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं प्रभारी वजीर डागर विशेष रूप से मौजूद रहे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com