Connect with us

Faridabad NCR

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर भाजपा सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या : मनोज अग्रवाल

Published

on

Spread the love
Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा के आदेशानुसार बल्लभगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो जनसंपर्क अभियान चला रहे बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। सेक्टर-62 बल्लभगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सच के लिए लड़ते रहे हैं और उनकी यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी  राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनके हक-हकूक की लड़ाई लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार है और राहुल गांधी की सच्चाई के लिए यह लड़ाई न रुकी है और न रुकेगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मनोज अग्रवाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार के कुशासन में देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। भाजपा सरकार द्वारा हमारे देश के संविधान पर सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा हमारे देश के लोकतंत्र को कुचलने की साजिशें रची जा रही हैं, संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते नौ वर्षों में भाजपा सरकार के दमनकारी शासनकाल में राहुल गांधी ने जनता की आवाज को जिस प्रखरता से उठाया है, वो अविस्मरणीय है। राहुल गांधी ने सदैव निर्भीकता से शोषित, वंचित वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। सरकार द्वारा सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, मगर वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई। राहुल गांधी की सच्चाई के लिए यह लड़ाई न रुकी है और न रुकेगी।   मनोज अग्रवाल ने कहा की हमने हाथ से हाथ जोड़ो जनसंपर्क यात्रा निकाल कर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बूथों पर दस्तक देते हुए क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार की दमनकारी और जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का काम किया है। आज देश व प्रदेश की जनता इस सरकार से मुक्ति पाना चाहती है, जिसका जीवंत प्रमाण हमारी इस यात्रा की ऐतिहासिक सफलता है। आज इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिस प्रकार से आम जनता सडक़ों पर निकल कर हमारा समर्थन कर रही है, उससे यह स्पष्ठ हो चुका है की भाजपा सरकार अपनी जमीन खो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल, लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित, सेवादल सचिव नसीमा खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, एनएसयूआई के सन्नी बादल, युवा कांग्रेस नेता शुभम कसाना, प्रताप शर्मा, जयकिशन पंडित, आजाद सैनी, धर्मवती शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राकेश कुमार सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com