Connect with us

Faridabad NCR

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नवनिर्मित पुल का किया लोकार्पण

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 24 जून। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए सैक्टर-64 व सैक्टर-65 में बने पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दर्जन भर से ज्यादा गांवों को आवागमन में राहत मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गजों की जनता ने निकाय चुनाव में पोल खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनने जा रहा है। देश में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को बल्लभगढ़ में एक और विकास कार्य का लोकार्पण कर जनता को सौगात दी है। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा सेक्टर- 65 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चौंक पर साहूपुरा रोड से निकलने वाले प्याला डिस्ट्रीब्यूटर रजवाहे पर बनाए जाने वाले लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे थे। इस पूल के बनने से सेक्टर-62, सेक्टर-64, सेक्टर- 65 वासियों के अलावा बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र से जुड़े गांव साहूपुरा, सुनपैङ, मलेरना, ऊचा गांव सहित   विभिन्न इलाकों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के लिए अलग से लघु सचिवालय बनवाया है। वहीं बेटियों को पढ़ाई करने के लिए सेक्टर-2 में महिला कॉलेज की स्थापना की है। आजादी के बाद यह बल्लभगढ़ में पहला महिला कॉलेज है। उन्होंने कहा कि आने वाले  समय में जल्द ही कॉलेज की नई इमारत में ही कक्षाएं लगेंगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बल्लभगढ़ में सरकारी जमीनों पर कब्जे नहीं होने दूंगा। यही नहीं बहन बेटियों को तंग करने वालों को भी वह नीमका जेल पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ की समस्त कॉलोनियों में पीने का पानी, आरएमसी व टाइल्स की सड़कें, सीवर का प्रबंध, सड़कों पर दूधिया लाइट लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाना ही मेरा एक मकसद है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कार्य तेज गति से और सरकारी पैरामीटर के अनुरूप होना चाहिए। कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुल को आरएमसी आधुनिक तकनीकी से बनाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, योगेश शर्मा, लखन बेनीवाल, गजेंद्र वैष्णव, कर्नल गोपाल सिंह, पूर्व सरपंच भगवत शर्मा, जितेंद्र बंसल, सीताराम अत्री, कैलाश वशिष्ठ, अनुराग गर्ग, कुलदीप माथरू, एसडीओ अरविंद शर्मा सहित सेक्टरों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com