Connect with us

Faridabad NCR

सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान : जितेन्द्र यादव

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 27 जून। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सांस्कृतिक एकता को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान बढ़ावा देता है। फरीदाबाद जिला की दो शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी बन कर शिरकत की।

डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला, हरियाणा के सहयोग से गत 22 से 26 जून, 2022 तक सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद, तेलंगाना में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार से रविवार तक सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्र हैदराबाद तेलंगाना में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत फरीदाबाद शहर की दो शिक्षिकाएं तेलंगाना में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुई। जिनमें म्यूजिक टीचर हेमलता और अर्थशास्त्र की प्राध्यापक शैली रानी ने भागीदारी की थी।

ये दोनों प्राध्यापक हरियाणवी संस्कृति से विभिन्न प्रदेशों के प्राध्यापकों को अवगत कराया और उनकी संस्कृति से भी रूबरू हुई। समग्र शिक्षा के तहत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से कार्यक्रम हुए थे। खंड स्तर से प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताओं में उन्होंने जीत दर्ज की थी और अब दोनों को तेलंगाना में होने वाले कार्यक्रम के लिए चुना गया था। पूरे देश से इस कार्यक्रम में 72 अध्यापक ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया था।

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान देश के विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना, इसका मुख्य उद्देश्य रहा। इस अभियान के अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दो अलग-अलग राज्यों को जोड़ीदार बनाया गया।

आपको बता दें सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर इसकी शुरुआत की गई है। यह एक महत्वपूर्ण अभियान है। इससे देश का कोई भी एक राज्य दूसरे राज्य से हर साल एक-दूसरे की विरासत जैसे संस्कृति, परंपरा, भाषा आदि को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त होता है। इस पर प्रभावशाली ढंग से कार्य करने के लिए राज्यों के साथ विचार विमर्श करने के लिए समितियों का निर्माण किया गया है। इस योजना को प्रभावशाली बनाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता को शुरू किया गया।

इस प्रतियोगिता के अनुसार भारत सरकार को आम जनता के दृष्टिकोण, विचारों और बेहतर सुझाव की आवश्यकता है। भाषा जो हमारे देश में है उससे हमें समझना और एक दूसरे को साझा करना है। जो व्यक्ति खुद आत्मनिर्भर होगा वह दूसरे को भी सही ढंग से समझा पाएगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत को जीवन शैली से जोड़ते सभी धर्मों, सभी जाति का सम्मान करते हुए सभी के संस्कृति को जानना चाहिए।

इसके साथ ही देशभक्ति गीत एवं नाटक के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय निबंध, भाषण, पेंटिंग, रंगोली, क्विज प्रतियोगिता, परिचर्चा व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com