Connect with us

Faridabad NCR

भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद, सेवा ही संगठन : राजेश नागर

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद है। भाजपा का आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सकता है। यह बात तिगांव से विधायक राजेश नागर ने खेड़ी मंडल की कार्यकारिणी बैठक में कही।

श्री नागर ने कहा कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसके पीछे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ता और कुशल नेतृत्व है। यह भाजपा ही है जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन दूसरों दलों में यह संभव नहीं है। वहां तो परिवार के लोग ही आगे बढ़ते हैं। विधायक राजेश नागर ने सभी से कहा कि भाजपा के नेतृत्व ने हमेशा देश को पहले रखा और उसी के हिसाब से नीतियां बनाईं। भाजपा के कार्यकर्ता ने हमेशा देश की सेवा को पहला लक्ष्य बनाया और सेवा की। यही कारण है कि आज भाजपा सेवा ही संगठन प्रकल्प पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि जब कार्यकर्ता की उपेक्षा की जाती है तो उसको ठेस पहुंचती है लेकिन मेरे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले हैं। मैं आपके लिए हमेशा उपलब्ध हूं। हम सब मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम मनोहर लाल जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। हम भारत को पुन: उसका स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी पुनीता झा, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नागर, अमरपाल नागर, डा आरएस नागर, राजवीर सरपंच, महामंत्री दयाराम नागर, नरवीर नर्वत, विनोद पंडित, ईश्वर भाटी, वीरपाल पहलवान, दिनेश भाटी, विनोद नागर, रूपी सरपंच, दयानंद सरपंच, सुनील पाराशर, धर्मवीर बैंसला, शरदाराम, महेश नागर, जगत नेताजी, करतार चंदीला, बंटू नर्वत, नीरा नागर, मनोहर सिंह नागर, केएलजे पे्रसीडेंट डीके सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com