Connect with us

Faridabad NCR

भौतिक दैविक दैहिक तापों से मुक्ति दिला रहा श्री सिद्धदाता आश्रम : धीरेंद्र कृष्ण

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचे मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां कहा कि यह सिद्ध आश्रम है जहां वैकुंठवासी गुरु महाराज ने अपनी शक्तियां रोपित की हैं।

उन्होंने कहा कि यह आश्रम तपस्वियों की भूमि है और यहां पर असंख्य जन को आदि दैविक आदि दैहिक और आदि भौतिक समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होता है। हमने यहां के बारे में काफी सुना था और आज यहां अवसर मिलने पर यहां आकर माथा टेका है और पूज्य स्वामी जी के दर्शन कर अच्छा लगा है। स्वामीजी धर्मअध्यात्म और सेवा के जरिए लोगों के जीवन में परिवर्तन करने में लगे हुए हैं। शास्त्री ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम में आने वालों पर भगवान साक्षात् कृपा करते हैं। यह बात सत्य है। शास्त्री ने यहां विशेष पूजा अर्चना की और पीठाधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से भेंट की।

इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कम उम्र में काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने अपने ईष्ट की कृपा से लोगों की सेवा का जो व्रत लिया हैवह उसमें निरंतर ऊर्जावान होकर कार्य करते रहें। इसके लिए मैं मंगलाशासन करता हूं। उन्होंने शास्त्री को आश्रम के प्रमुख केंद्रों का परिचय करवाया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुन: आने की बात कही।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com