Connect with us

Hindutan ab tak special

छात्रों ने मनाया महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति महत्व को उजागर किया

Published

on

Spread the love

New Delhi Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj : 8 मार्च। आज पूरे भारत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला शक्ति एवं महिलाओं के योगदानों को उजागर करने के धूमधाम से समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के कालकाजी स्थित उद्गम प्री स्कूल में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने हुए पेंटिंग एवं डांस के महिला शक्ति के महत्व को उजागर किया।
चेयरपर्सन दीपा भारद्धाज ने इस मौके पर नारी शक्ति की महिमा व महिला दिवस को मनाए जाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही वो शक्ति है जो अपने साहस, परिश्रम और दूरदर्शिता से असंभव को संभव कर दिखाती है। शक्ति महिलाओं की प्रतीक है। प्रकृति की बेहतरीन और सबसे सुन्दर रचना है। इनके बिना कोई निर्माण संभव नहीं है।
छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक अपने विचार रखे और पेंटिंग में उत्साह दिखाते हुए पेंटिंग के माध्यम से महिलाओं के सम्मान में आकर्षक चित्रकला का प्रदर्शन किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषा धारण की जिनके माध्यम से छात्राओं ने प्रेरणादायक महिलाओं की भूमिका को दर्शाया।
राजधानी के अन्य स्कूलों एवं संस्थानों में भी धूमधान के साथ महिला दिवस के मौके पर विभिन्न समारोहों का आयोजन किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com