Connect with us

Faridabad NCR

परिवहन मंत्री ने प्रदेश वासियों को गुरु पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं

Published

on

Spread the love

Faridabad Hindustan ab tak/Dinesh Bhardwaj :19 नवंबर। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव की प्रकाश उत्सव जयन्ती के मौके पर तीनों कृषि विधेयक वापस लेने की घोषणा देश की 130 करोड़ की जनता के हित में लेकर की है।

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ मलेरना रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार पहुँच कर सभी को गुरुपर्व की लख लख बधाई दी। इस शुभ अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुद्वारा संस्था को अपने निजी कोष से 7 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा पहले भी देश के किसानों के हित मे कृषि कानून बनाने का  फैसला लिया था, आज भी देश हित मे फैसला लेकर देश के नागरिकों की भलाई के लिए कृषि बिल वापसी का फैसला लिया है। देश की जनता ने ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनाई है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कृषि विधेयकों को वापस लेने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शुक्रवार को गुरु पर्व के अवसर पर मलरेना रोड़ पर गुरुद्वारा सभा में पहुँचे थे, उन्होंने  पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए ये शब्द कहे।  उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जयन्ती/ गुरु पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और देश की 130 करोड़ की जनता के हित में कृषि कानून विधेयको को वापस लेने की घोषणा करके एक ऐतिहासिक कदम किया है। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 52 वर्षों तक इस देश को लूटने का काम किया है। उनके पास ना कोई एजेंडा है न कोई नीति है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में अनेक जन हितेषी फैसले लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जवानों के लिए, किसानों के लिए, सैनिकों के लिए,युवाओं के लिए, व्यापारियों के लिए, कर्मचारियों के लिए मजदूरों,उद्योग पतियों सहित हर वर्ग के लिए अनेक जनहित में फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। आज किसानों के खाते में सीधी किसान निधि योजना के तहत धनराशि आ रही है। किसानों की फसलें एमएसपी पर बिक रही है। हाल ही में प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीद एमएसपी पर की गई है।

कैबिनेट कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा  गुरु पर्व के अवसर पर फरीदाबाद वासियों सहित सभी प्रदेश निवासियों को गुरु पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कार्तिक माह की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। उन्होने पुन: देश व प्रदेश वासियों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी।

Continue Reading

Copyright © 2024 | www.hindustanabtak.com